"द करेला स्टोरी- 2" का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखी तीन हिंदू लड़कियों की परेशान कर देने वाली कहानी....


"द केरल स्टोरी 2" (The Kerala Story 2) का हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. साल 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है. इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाई जाएगी.



सनशाइन पिक्चर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) का ट्रेलर शेयर किया है. मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘उन्होंने हमारी बेटियों को निशाना बनाया. उन्होंने उनका भरोसा तोड़ा. उन्होंने उनका भविष्य छीन लिया. इस बार हम चुप नहीं रहेंगे. कहानी इससे आगे भी जारी रहेगी. इस बार सहेंगे नहीं… लड़ेंगे. केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. सिनेमाघरों में 27 फरवरी, 2026 को.’


नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश