महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एनसीएल की सार्थक पहल...
इस एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र के 28 विद्यालयों में तीन वर्ष की अवधि तक ‘पाखी’ सैनिटरी पैड की नि: शुल्क नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।
एनसीएल की इस पहल से लगभग 8,000 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता का लाभ मिलेगा एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पीपरखड़ स्थित 'पाखी’ सैनिटरी पैड निर्माण इकाई की स्थापना एनसीएल झिंगुरदा द्वारा आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी के सहयोग से की गई है। इस इकाई का संचालन आजीविका मिशन के अंतर्गत अवंती बाई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं, जहाँ उन्हें सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण के साथ मासिक धर्म एवं उससे जुड़े मिथ्यो के प्रति जागरूक किया जाता है । इस केन्द्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments