शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता पर सीएमओ का जोर...

पलेरा स्थानीय नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवी उपाध्याय ने मंगलवार को कल्पना हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के निर्देशों के तहत आयोजित इस परीक्षा में प्रशासनिक सक्रियता देखने को मिली।व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सीधे परीक्षा हॉल में पहुंचकर प्रश्न पत्रों के वितरण की प्रक्रिया, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और बैठने की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केंद्राध्यक्ष और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अनुशासन और पारदर्शिता पर जोर

सीएमओ उपाध्याय ने ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल पाया गया,जिसकी उन्होंने सराहना की।सराहनीय रही व्यवस्थाएं ।विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए सीएमओ ने कहा कि छात्रों को तनावमुक्त और शांत वातावरण उपलब्ध कराना सराहनीय है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और परीक्षा से संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा