प्लानटेंशन के निदाई के आड़ में दो बीटो में लाखों का खेला वन विभाग से जुड़ा हुआ है मामला
वन परिक्षेत्र बैढ़न के बीट बरहपान एवं उर्ती में प्लानटेंशनों के द्वितीय एवं तृतीय निदाई एवं साफ-सफाई में व्यापक खेला किये जाने का मामला सामने आ रहा है। यह सब गड़बड़ झाला हाल ही के कुछ दिनों पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी के मिलीभगत से हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनसीएल से वन परिक्षेत्र बैढ़न के बीट उर्ती एवं बरहपान में आरडीएफ एवं एनपीएन के तहत प्लानटेंशन के द्वितीय एवं तृतीय की साफ-सफाई नही कराई गई और यदि कराई भी गई है तो महज खानपूर्ति तक सीमित है। सूत्र बता रहे हैं कि उर्ती बीट के आरएफ क्रमांक 415,417 में एनपीएन एवं 416 में आरडीएफ के तहत प्लानटेंशन के लिए राशि मिली थी और इसका रख-रखाव भी किया जा रहा है। वहीं बीट बरहपान के आरएफ क्रमांक 396, 402, 403, 407 एवं 409 तथा 398 आरडीएफ के तहत प्लानटेंशन कार्य हुआ। परंतु आरोप है कि द्वितीय एवं तृतीय निदाई में हाल ही के दिनों में व्यापक तौर पर अनियमितता किये जाने का मामला सामने आ रहा है। हालांकि इस मामले में रेंजर राजकुमार यादव अपना पक्ष देने से कतरा रहे हैं। ऐसे में कहीं न कहीं गड़बड़ झाला लगने के आरोप लग रहे हैं।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments