लड़की न दिखाने पर दमोह में बबाल, प्रदर्शनकारी बोले ₹1100 फीस ली, वर-बधू सम्मेलन में 5000 लोगों का रजिस्ट्रेशन...
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 'वर-वधू परिचय सम्मेलन' में लड़कियां नहीं दिखाने पर हंगामा हो गया। बवाल के बीच लोगों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। ट्रैफिक जाम होने से गाड़ियों की कतार लग गई। मामला एक निजी मैरिज गार्डन है। वहीं चक्काजाम की जानकारी मिलने पर दमोह एसडीएम सौरव गंधर्व और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को समझाइश के बाद कार्यक्रम स्थल पर लेकर गई। प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जा रही है।
1100 रुपए लिया गया रजिस्ट्रेशन फीस:
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन राधिका फाउंडेशन सेवा समिति ने किया गया था। सम्मेलन में वर पक्ष से 1100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लिया गया था। सागर, जबेरा और तेंदूखेड़ा सहित अन्य जगहों से 5000 से ज्यादा लोगों ने पैसे दिए हैं।
लड़की दिखाए बिना भगा दिया:
तेंदूखेड़ा से आई एक महिला ने बताया कि उन्होंने 13 तारीख को फॉर्म भरा था। रविवार को कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्हें लड़की दिखाने के बजाय वहां से वापस भेज दिया गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अव्यवस्था होने की बात कही।
अलमारी, फ्रिज और टीवी देने का वादा:
आयोजन समिति से जारी पंपलेट में दावा किया गया था कि सम्मेलन के माध्यम से विवाह तय होने पर वर-वधू को गोदरेज अलमारी, फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन सहित 21 प्रकार के उपहार दिए जाएंगे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान विवाद होने पर कुछ लोगों ने इन दावों पर भी सवाल उठाए।
वहीं आयोजन से जुड़ी रीना खटीक का कहना है कि यह केवल परिचय सम्मेलन था। रिश्ते तय होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया की जानी थी। हालांकि उन्होंने पंपलेट में अपने दावों को लेकर कुछ नहीं कहा। करीब 25 मिनट पर बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
- नोफ़िकर न्यूज़ मध्यप्रदेश



0 Comments