दलित लड़की अंजना अहिरवार की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सी.बी.आई जाँच के आदेश दे दिए हैं,3 महीने में रिपोर्ट देनी होगी 


क्या था मामला :- 

मध्यप्रदेश के बरोदिया नौनागिर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 24 अगस्त 2023 को नितिन उर्फ लालू अहिरवार की बाजार में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी जिसकी मुख्य गवाह उसकी बहन अंजना अहिरवार थी। 

इसके बाद मई 2024 में नितिन हत्याकांड के एक अन्य गवाह चाचा राजेंद्र अहिरवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई राजेंद्र का शव गांव ले जाया जा रहा था उसी दौरान अंजना अहिरवार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। 

पीड़िता की माँ ने तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगाया था कि इन सारी हत्याओं के पीछे भूपेंद्र सिंह है उन्होंने के करीबियों ने इन घटनाक्रम को अंजाम दिया है इस मामले में अब तक पीड़िता लड़की उसके दो भाई और एक चाचा सहित 4 की मौत हो चुकी है। 

छेड़छाड़ का विरोध करने मात्र से पूरा परिवार ख़त्म कर दिया गया दलितों के लिए जिंदा रहना किसी जंग से कम नहीं है फिर भी मनुवादी कहते हैं "Caste is Western Construct" जाति आधारित व्यवस्था के चलते कई बेकसूर लोग मारे जाते हैं।