श्रमिक की मौत की अफवाह के बाद अदाणी पावर प्लांट में बवाल,वाहनों में तोड़फोड़ दफ्तर में भी आग लगाई

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र स्थित अदाणी ग्रुप के महान एनर्जेंन पॉवर प्लांट में शनिवार को श्रमिक की मौत की खबर फैलने के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा कर दिया गुस्साए मजदूरों ने काम बंद कर प्लांट परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी जानकारी के अनुसार झारखंड के रहने वाले 38 वर्षीय श्रमिक ललन राम चंद्रवंशी की काम के दौरान मौत की खबर फैल गई साथ ही यह अफवाह भी फैल गई कि हादसे में कुछ अन्य मजदूर भी दब गए हैं इसी अफवाह के बाद बड़ी संख्या में मजदूर आक्रोशित हो गए करीब 5 से 8 हजार मजदूरों ने प्लांट परिसर में प्रदर्शन किया इस दौरान ठेका कंपनी पावर मैक के कार्यालय के बाहर खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कार्यालय में भी आग लगा दी गई मजदूरों द्वारा सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किए जाने की भी खबर है मौके पर पहुंची पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया हालांकि कंपनी प्रबंधन के मुताबिक श्रमिक की मौत ऊंचाई से गिरने से नहीं बल्कि तबीयत खराब होने के कारण हुई है फिलहाल स्थिति को देखते हुए प्लांट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संवाददाता :- आस्था विश्वकर्मा