पलेरा में बिजली विभाग का एक्शन: 40 हजार के बकाया पर ट्रैक्टर जब्त, होली के बाद वसूली अभियान में सख्ती
ग्राम पटपरा में कनेक्शनधारी छक्की अहिरवार (पिता धन्ने अहिरवार) के नाम पर विद्युत विभाग की ₹40,457 की राशि बकाया है। इस कनेक्शन का उपयोग उनके पुत्र जयराम अहिरवार के द्वारा किया जा रहा था। बार-बार समझाइश और नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके से ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई की। दलबल के साथ गांव पहुंची टीम होली का त्योहार बीतते ही विभाग ने बकाया वसूली के लिए फील्ड पर उतरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सहायक अभियंता कुशवाहा के नेतृत्व में विभाग का समस्त स्टाफ पटपरा गांव पहुंचा और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पलेरा कार्यालय में खड़ा करवा दिया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से गांव के अन्य बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है।
इनका कहना है :-
"मार्च क्लोजिंग के चलते बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का अभियान शुरू किया गया है। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए तत्काल अपनी बकाया राशि जमा करें।"--------------------------
-: लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा सहायक अभियंता विद्युत वितरण केंद्र पलेरा
संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा

0 Comments