दमोह: हटा ब्लॉक के ग्रामीण सड़क निर्माण ना होने से नाराज़, पंचायत के सामने दिया धरना, ग्रामीणों की मांग है कि...



दरअसल मामला हटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माडियादो का है। जहां सड़क निर्माण ना होने के कारण एवं समस्त प्रशासनिक औपचारिकताओ के बाद मडियादो ग्राम के करीब 4 वार्डवासियों ने गुरुवार सुबह धरना पर बैठेकर कर सड़क निर्माण की मांग रखी है, ग्रामीण हरिशंकर कुशवाहा और उमेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने पहले भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया था। तब उन्हें जल्द ही पक्की सड़क बनाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।


लोगों ने बताया:

बारिश के दिनों में इन सड़कों पर कीचड़ हो जाता है। जिससे लोगों को वहां से चलना भी मुश्किल हो जाता है, तो वहीं बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और मरीजों को लेने के लिए एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। इन विपरीत परिस्थितियों में ग्रामीण रहने को मजबूर हैं।

इन चारों वार्डों में मुख्य रूप से कुशवाहा समाज के लोग रहते हैं, जो काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया है। यह प्रदर्शन मडियादो के सब्जी बाजार में सड़क के किनारे शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।


ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन तभी समाप्त होगा जब कोई वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनके पास आकर सड़क बनाने का ठोस आश्वासन देगा।


संवाददाता- राहुल नामदेव