पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ती मुश्किलें : कानूनी घेराबंदी और सियासी दूरी के बीच चुनौतीपूर्ण दौर

                                          


मध्य प्रदेश की राजनीति में कभी मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह इन दिनों कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों से घिरे नजर आ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ौदिया नौनागीर दलित हत्याकांड की जांच अब सी बी आई को सौंप दी गई है जबकि नीलेश आदिवासी आत्महत्या मामले में एसआईटी को रिपोर्ट पेश करनी है।

इसी बीच उनके भतीजे के क्रेशर पर एक बच्चे को करंट लगने और पूर्व समर्थक रानू जैन से विवाद ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उनसे दूरी बना ली है।

जानकारों का मानना है कि पहले की तरह राजनीतिक समर्थन अब नहीं रहा ऐसे में भूपेंद्र सिंह को अपनी साख बचाने के लिए कार्यशैली में बदलाव करना होगा वरना भविष्य की राजनीति में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

संवाददाता :-  लक्ष्मणी दुबे