बीपीसीएल बीना रिफाइनरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समर केंप का हुआ शुभारंभ


आज बीना रिफाइनरी प्रोजेक्ट लक्ष्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय समर केंप का आयोजन का शुभारंभ आगासौद के खेल भवन में कुश्ती खेल से किया गया इस समय केंप में कुश्ती खेल में महिमा पहलवानों ने अपना प्रदर्शन किया जिसमें 32 कि में चंदा और रानी बंजारा के बीच कुश्ती हुई जिसमें चंदा ने विजेता रही ,35‌कि प्रथम ममता बंजारा द्वितीय स्थान पर श्रद्दा पाल रही, 38‌कि में आयूषी प्रथम और सिमरन‌ द्वितीय स्थान प्राप्त किया,41 कि में महिमा ने वैशाली विश्वकर्मा को हराकर फाइनल में विजेता रही, जिसमें निर्णायक की भूमिका में मुस्कान साहू रही। इस अवसर समर केंप में महिला अतिथि के रूप में दीपाली कुशवाहा, सुहानी घोषी, अंजली चौरसिया, मेघा कुशवाहा सभी राष्टीय खिलाड़ी उपस्थित रही जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समर केंप के माध्यम से महिला खिलाड़ी आगे आए और अपना स्थान स्वयं निश्चित करें कि कहा आपको पहुचना है और अपना लक्ष्य तय करें, इस अवसर पर समन्वय मंडपम संस्था के संचालक सत्यजीत सिंह ठाकुर, खेल प्रभारी हर्ष सिंह, सभी खेल प्रशिक्षक मनीष यादव, जफर खान, विनोद रजक, दीपक यादव सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।