अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समन्वय मंडपम द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अवसर पर सामाजिक संस्था समन्वय मंडपम द्वारा ग्राम आफतखेड़ी टपरा (आदिवासी टोला) में महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही प्लास्टिक के बर्तनों के उपयोग से होने वाले संभावित स्वास्थ्य नुकसान और कैंसर के खतरे के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए स्टील के ग्लास वितरित किए गए, तथा उनसे दैनिक जीवन में इनके उपयोग का आग्रह किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था से सत्यजीत सिंह, पंचायत सरपंच उर्मिला अहिरवार, संस्था समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, स्वयंसेवक टीम एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।