महिला शक्ति का उत्सव: दमोह में हर्षोल्लास से मनाया गया महिला दिवस
आज पूरे देश के साथ दमोह जिले में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सराहा गया।
महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने भाषण, कविता, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानियाँ भी साझा की गईं, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग भावुक और उत्साहित हो उठे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। महिलाएँ केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सम्मानित किया गया और सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान दिलाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।
महिला दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि जब महिलाओं को अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे पूरे समाज को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान करती हैं
संवाददाता:– रविता विश्वकर्मा

0 Comments