नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील अंतर्गत गोटिटोरिया गांव जो कि आदिवासी गांव है जिसमें स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही पिछड़ा गांव है दो वर्ष पूर्व 49 लाख की लागत से स्वास्थ विभाग के द्वारा बनाया गया है नव निर्मित उप स्वास्थ केंद्र में दो वर्ष से डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है जिससे आसपास के लोग प्रभावित है गोटीटोरिया अस्पताल से 15 से ज्यादा गांव लाभान्वित है डॉक्टर की नियुक्ति न होने से लोग 15 किमी चीचली ओर 25 किमी दूर गाडरवारा जाने को मजबूर है ।
ग्रामीणों की मांग है जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति हो जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। आदिवासियों को उप स्वास्थ केंद्र से बेहतर सुविधा मिल सकती है लेकिन दो वर्ष से निर्मित उप स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति न होने से स्वास्थ केंद्र खण्डर में तब्दील हो रहा है ।
ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री , जिला कलेक्टर , एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है जल्द से जल्द उप स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर , स्टाफ नर्स की नियुक्ति हो ताकि आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार क्या करवाई करते है या जनता को स्वास्थ्य के लिए यूं ही अन्य जगह भटकना पड़ेगा..
संवाददाता दीपक मालवीय

0 Comments