प्रसाद की आस में बैठे बीजेपी विधायक प्रशासन पर कसा तंज
मध्यप्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कई जगह “सिलेक्टेड” अधिकारी “इलेक्टेड” जनप्रतिनिधियों पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं।
विकास की गति भी धीमी
विधायक ने तंज कसते हुए कहा, “हम मंदिर में खड़े हैं और हमें प्रसाद ही नहीं मिल रहा।” उनका कहना है कि इससे जनहित के काम प्रभावित होते हैं और विकास की गति भी धीमी पड़ती है। मंदिर और प्रसाद वाली मीडिया कर्मियों के समझ में भी नहीं आई कि इसका आश्य क्या है। शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना पहुंचे और बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री ने बजट को युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए समावेशी बताया।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में इलेक्टेड व्यवस्था सर्वोपरि
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने मीडिया से चर्चा में अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इलेक्टेड व्यवस्था सर्वोपरि होती है। साथ ही उन्होंने जिले की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए विकास को लेकर चिंता जताई। अमेरिका-ईरान विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देकर टाल दिया।
संवाददाता :- आस्था विश्वकर्मा

0 Comments