सुबह खेत में मिला खौफनाक मंजर, महिला की हालत देख कांप उठे लोग!
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब महिला का बेटा उठा तो उसकी मां झोपड़ी में नहीं थी पहले उसे लगा कि मां गांव गई होगी, लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसने गांव और आसपास के खेतों में तलाश शुरू की इसी दौरान गेहूं के खेत में उसकी मां गंभीर हालत में पड़ी मिली
महिला के चेहरे से लगातार खून बह रहा था और वह दर्द से तड़प रही थी। परिजन तुरंत उसे खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया
घटनास्थल के पास एक खटिया भी पड़ी मिली, जिससे महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल
क्या बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई
नाक और जीभ काटने के पीछे क्या वजह थी
क्या दुष्कर्म की कोशिश या वारदात हुई
आरोपी कौन है और पुलिस उसे कब तक पकड़ पाएगी
क्या इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है....
संवाददाता :- राजकुमारी ठाकुर

0 Comments