कलेक्टर ने जयंत मोरवा कोरीडोर का किया निरीक्षण, सीसीटीवी कैमरे एवं व्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन के साथ किया जाए कोल परिवहन
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने एनसीएल पर्यावरण संरक्षण दल के साथ जयंत मोरवा कोरीडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण उपरांत निर्देशित किया कि माइंनिग एवं सार्वजनिक मार्ग वाले चौराहो का प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी दृष्टि को मद्देनजर रखते हुयें मॉनिटरिंग करें। इसके लिए स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम, एनपीआर कैमरे के माध्यम से ओवर स्पीडिंग वाले वाहनो पर निगरानी रखे इनकी जानकारी साफ्टवेयर के माध्यम से प्रति दिवस जिला परिवहन कार्यालय में उपलब्ध करायें, ताकि ऐसे वाहनो पर नियामानुसार कार्रवाही की जा सके। इस संबंध में एनसीएल द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्य के लिए वेंडर चयनित करने की कार्रवाही प्रचलन में है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चौराहो पर कांक्रीट सड़क निर्माण किया जाये तथा चौराहो का सौदर्यीकरण भी करें। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि खदान क्षेत्रो से चौराहो पर आने वाले भारी वाहन आटोमैटि व्हील वाशिंग से होकर गुजरे, ताकि वाहनो से होने वाले प्रदूशण को नियंत्रित किया जा सके।
काटा मोड़, शुक्ला मोड़ सहित अन्य चौराहो कि ट्राफिक प्रबंधन को मद्देनजर रखते हुए,कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इन चौराहो पर ट्राफिक सिग्नल के माध्यम से भारी वाहन एवं पब्लिक वाहनो को नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पब्लिक वाहनों के गुजरने के पश्चात क्लियरेंस मिलने पर ही भारी वाहनों को सड़को में चलने की अनुमति प्रदान करें, ताकि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओ को रोका जा सके। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, मिनिंग ऑफिस आकांक्षा पटेल, जीएम जयंत कोल माइंस दीपक सक्सेना मौजूद रहे।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments