खुरई में भूतेश्वर रेलवे फाटक बंद, अतिरिक्त चक्कर लगाने से समय-ईंधन की हो रही बर्बादी
खुरई में रेलवे की ओवरहॉलिंग के कारण भूतेश्वर रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर बंद बूम के नीचे से निकलकर पटरी पार करने
को मजबूर हैं।
वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही
फाटक बंद होने से भारी वाहनों को खुरई से जरूआखेड़ा-बांदरी होते हुए रजवांस नेशनल हाईवे 44 तक लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, छोटे चार पहिया वाहन चालक सीसी रोड से खैरानाका फाटक होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
लोग बोले समय और ईंधन दोनों की हो रही बर्बादी
वाहन चालक अमित ठाकुर ने बताया कि रेलवे गेट बंद होने के कारण उन्हें खैरा
नाका रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। यह समय और ईंधन
दोनों की बर्बादी है। किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि इस समय किसानी
का काम लगभग समाप्त हो चुका है। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज और भूसा लेकर निकल
रहे हैं, लेकिन फाटक बंद होने
से उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं।

0 Comments