बीना विधायक ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित एवं कन्या विवाह सम्मेलन की आयोजित की बैठक

कृषि मंडी प्रांगण, बीना में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन एवं 9 मई से 15 मई तक कथावाचक जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासकीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारी एसडीएम, एसडीओपी, सीओ, सीएमओ, पीडब्ल्यूडी, एमपीवी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा गृह विभाग के साथ कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक व्यवस्थापन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि आयोजन सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के बीना विधायक द्वारा निर्देश दिए गए। 

बीना विधानसभा क्षेत्र के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के संकुल टॉपर विद्यार्थियों को बीना विधायक निर्मला सप्रे के निज निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बीना विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन होनहार छात्रों की मेहनत, लगन और सफलता वास्तव में पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी विद्यार्थी जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपने परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।