34 एकड़ की खड़ी फसल गायब! दबंगों पर चोरी का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा किसान परिवार



मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान परिवार ने अपनी 34 एकड़ में खड़ी फसल चोरी होने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना राहतगढ़ थाना क्षेत्र के कीटुआ गांव की बताई जा रही है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पीड़ित किसान का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की थी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि दबंगों द्वारा उसकी पूरी खड़ी फसल को गायब कर दिया गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

न्याय की आस में भटक रहे किसान परिवार ने आखिरकार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अपनी गुहार लगाई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पीड़ित किसान को न्याय मिल सके।

संवाददाता:- स्वाति रजक