तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर की चोरी



बढ़ते अपराध के बीच सागर में एक और चोरी का मामला सामने आया है। सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णगंज वार्ड में शनिवार को चोरी का एक मामला सामने आया है। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक नंदराम आठिया अपने परिवार के साथ रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान मकान सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला है।

पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई और तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मकान मालिक के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता:- स्वाति रजक