राजेंद्र पाठक मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने दो दिन में पाई दो उपलब्धियां

12वीं की प्रदेश की मेरिट सूची में राजेंद्र पाठक मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल हिंडोरिया की छात्रा उजमा फातिमा पिता मोहम्मद मोव्वशिर खान हिंडोरिया वार्ड नंबर 8 ने जीव विज्ञान संकाय में 500 मे 487 (97.4%) अंक प्राप्त पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उजमा के पिता सीनियर बेसिक शाला में शिक्षक हैं। मां रजिवान गृहिणी हैं। इनकी एक बहन ऊरुस फातमा हैं। उन्होंने बताया कि अब डॉक्टर बनना चाहती हैं नीट की तैयारी करेंगी। इनके दादा मोहम्मद माकूब खान भी शिक्षक थे। वहीं राजेंद्र पाठक मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूलहिंडोरिया की छात्रा शिवानी पटेल का मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक पद पर चयन होने से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवानी पटेलपिता हरिशंकर पटेल ग्राम छपरी कंजरा पंचायत आंवरी जिला दमोह की निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की। और अपनी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए छात्रा को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक रोहन पाठकप्राचार्या मेघा पाठक एवं समस्त शिक्षकों ने शिवानी को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इसे पूरे स्कूल के लिए गौरव का क्षण बताते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए शिवानी का संघर्ष प्रेरणास्त्रोत बताया।

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड परिणाम की घोषणा की गई। जारी किए गए रिजल्ट में 10वीं का रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। हाईस्कूल रिजल्ट में दमोह में मजदूर के बेटे सौरभ अहिरवार पिता गौतम अहिरवार ने प्रदेश की सूची में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। बेटे की कामयाबी को देखकर माता-पिता दोनों के लिए ही भावुक पल है।

सौरभ के घर में मम्मी-पापा के साथ दो बहनें और एक भाई रहते है। चार भाई-बहनों में सौरभ बहनों से छोटा है। सौरभ के पिता मकान बनाने का काम करते हैं। मां घर में रहती है। सौरभ ने बताया कि उन्होंने ये सफलता अपनी मेहनत से पाई है। वे एक्सीलेंस स्कूल दमोह में पढ़ते हैं। स्कूल के साथ ही हॉस्टल में रहकर रोज 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करते थे।

आगे कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहते है पर सौरभ ने बताया कि वे मैथ्स विषय लेना चाहते हैं और आगे चलकर JEE परीक्षा पास कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनका सपना है कि वे अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 73.42 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 26.38 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77. 52 रहा। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 68.64 प्रतिशत रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल बेहतर रहा है। प्रावीण्य सूची में 235 छात्राओं एवं 143 छात्रों (कुल 378) ने स्थान पाया है। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

  • परशुराम पटेल पिता खेमचंद पटेल सरस्वती स्कूल पथरिया 494 छठवां स्थान
  • सुचिता मिश्रा पिता राजेश मिश्रा सांदीपनि मॉडल स्कूल जबेरा 493 सातवां स्थान
  • संस्कार पटेल पिता कैलाश पटेल शा मॉडल स्कूल हटा 492 आठवां स्थान
  • शिवम पटेल पिता चंद्रभान पटेल सरस्वती स्कूल हिंडोरिया 492 आठवां स्थान
  • ओजल जैन पिता अमित कुमार जैन नवजागृति स्कूल दमोह 491 नौंवा स्थान
  • लोकेन्द्र पटेल पिता लीलाधर पटेल मॉडल स्कूल पटेरा 490 दसवां स्थान
  • दीक्षा लोधी पिता रवींद्र लोधी मुडिय़ा शासकीय स्कूल 490 दसवां स्थान
  • सौरभ अहिरवार पिता गौतम अहिरवार एक्सीलेंस स्कूल दमोह 490 दसवां स्थान