एबीवीपी टीकमगढ़ ने 'सकोरा अभियान' के जरिए पक्षियों के लिए बढ़ाए हाथ
भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी का संकट खड़ा होने लगा है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) टीकमगढ़ द्वारा 'सकोरा अभियान' का आगाज़ किया गया है। अभियान के तहत नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में पक्षियों के लिए सकोरे बांधे जा रहे हैं।पॉलीटेक्निक कॉलेज में अभियान की शुरुआत शुक्रवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर में सकोरा अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यकर्ताओं और स्टाफ ने मिलकर कॉलेज परिसर के पेड़ों और छायादार स्थानों पर मिट्टी के सकोरे बांधे और उनमें पानी भरा। आमजन से भी की अपील अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण जलस्रोत सूख रहे हैं, जिससे पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की छतों, बाल्कनी और आंगन में कम से कम एक सकोरा अवश्य लगाएं और उसमें नियमित रूप से पानी भरें।इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टाफ सहित विद्यार्थी परिषद के जिला व नगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संवाददाता:- मुहम्मद ख्वाजा

0 Comments