भाजपा विधायक की बेटी का युवक को जूते से पीटने का वीडियो वायरल, देवरी में हंगामा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी क्षेत्र के गौरझामर थाना इलाके में भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक चर्चा में आ गया है।
बैंक से बाहर बुलाकर विवाद का आरोप
पीड़ित राजेश शर्मा, निवासी ग्राम जमुनिया, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 13 अप्रैल को वह बैंक के काम से गया था, जहां उसे बाहर बुलाया गया।
जैसे ही वह बैंक से बाहर आया, वहां मौजूद महिला से उसका विवाद शुरू हो गया।
गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
पीड़ित का कहना है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट हुई। आरोप यह भी है कि उसे जूते से पीटा गया।
पीड़ित के अनुसार, उसे यह भी कहा गया कि वह उनके परिवार के खिलाफ काम कर रहा है।
सीसीटीवी वीडियो से मामला गरमाया
घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ रहा है।
पुलिस जांच जारी
पीड़ित ने गौरझामर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता:- स्वाति रजक

0 Comments