जयंत में रोडवेज बस से हुआ हादसा गंभीर हालत में वाराणसी रिफर

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 12 घंटे में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में कल देर रात रोडरेज का मामला सामने आया है। जहां ओवरटेक से शुरू हुआ विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने गौरव सिंह पर फोर-व्हीलर वाहन चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

घटना 4 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जयंत क्षेत्र के व्हीव्हीसी ऑफिस के पाया हुई है। जानकारी के अनुसार, फरियादी नितेश अग्रहरी अपने साथियों गौरव सिंह विवेक अग्रहरी व अन्य के साथ था। तभी वाहन ओवरटेक को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से गौरव सिंह के ऊपर कार चढ़ा दी।

गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह को तत्काल एनसीएल के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति की निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण सिंह ने तत्काल अपराध क्रमांक 157/26 धारा 126 (2), 296 (ए) 115 (2), 351 (3), 109, 3 (5) बीएनएस कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जयंत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फोर-व्हीलर वाहन स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लवकेश चौबे पिता राजेंद्र प्रसाद चौबे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंगाही, जितेन सिंह चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी नवानगर सब्जी मंडी के पास, अभिष सिंह पिता पंकज कुमार श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी एनबी 61 अमलोरी कॉलोनी एवं पुनीत सिंह चौहान पिता सर्वेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भरुहा7 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक अरुण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दीपनारायण, जीवेन्द्र मिश्रा, रवि गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, वीरेन्द्र पटेल, भूपेंद्र पटेल, सिरदेलाल उइके, आरक्षक प्रकाश सिंह, महेश पटेल, सुरेन्द्र यादव, जीवन सिंह, यश मरावी एवं सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।  

संवाददाता:– आशीष सोनी