भाजपा का ‘गांव बस्ती चलो अभियान’, चौपाल लगाकर योजनाओं की ली जानकारी


भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बेला पंचायत, आलमपुरा पंचायत, लारोन पंचायत और बैडरी पंचायत में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंगया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, डीके यादव, पूरन निरंजन, जितेंद्र यादव, कारन पटेल, राजेश दुबे एवं अरविंद पटेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, वृद्धा पेंशन, सम्मान निधि योजना और संबल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना गया कि किन हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और कौन अभी वंचित है।

कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि जिन पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य गांव गांव बस्ती बस्ती तक पहुंच बनाकर अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा