राजधानी भोपाल में दरिंदगी सोशल मीडिया से फंसाकर छात्रा से होटल में दुष्कर्म
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का सनसनीखेज सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 14 दिन की दोस्ती की और फिर हवस का शिकार बनाया ।
दरअसल घटना कजलीखेड़ा क्षेत्र की है जहां युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल के कमरे में दरिंदगी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 18 साल की पीड़िता ने इसी साल 12वीं पास की है।
आरोपी की पहचान ललिता नगर के आकाश ठाकुर के तौर पर हुई है। दुष्कर्म के बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। वादे से मुकरने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रेप की शिकायत दर्ज कराई।
संवाददाता:– दीपक मालवीय

0 Comments