MPBSE Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को, जानें पूरी प्रक्रिया





भोपाल | मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। इस बार रिजल्ट की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे करेंगे।


बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।


16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार


इस वर्ष एमपी बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक किया गया था।


परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड ने इस बार नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम भी किए थे।


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:


mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mponline.gov.in


इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।


 MP Board Result 2026 चेक करने का आसान तरीका


छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं:


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या आवेदन संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।

“सबमिट” बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अपनी मार्कशीट को ध्यानपूर्वक चेक करें और भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

ध्यान दें कि ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होती है। मूल अंकसूची (Original Marksheet) बाद में संबंधित स्कूलों से प्राप्त की जा सकेगी।

 रिजल्ट के समय वेबसाइट हो सकती है स्लो

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना है, जिससे साइट स्लो हो सकती है या खुलने में समय लग सकता है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए।

मोबाइल से भी आसानी से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपने स्मार्टफोन के जरिए भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ ब्राउज़र में आधिकारिक वेबसाइट खोलकर ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

संवाददाता : किशोर कुशवाहा