Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लोक जैव विविधता पंजी का लोकार्पण

 लोक जैव विविधता पंजी का लोकार्पण

मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल के तत्वाधान में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक कम राज विद्यालय पथरिया द्वारा निर्मित जनपद पंचायत पथरिया की लोक जैव विविधता पंजी का लोकार्पण मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल में किया गया ज्ञात हो कि पूरे मध्य प्रदेश में 150 लोक जैव विविधता पंजीयों का निर्माण किया गया है जिसमें क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जैव विविधता अर्थात पेड़ पौधों घास झाड़ी जड़ी बूटियां फसलों पालतू एवं जंगली जंतुओं पक्षियों नदियों तालाबों खेतों मृदा के प्रकार के साथ-साथ वन उपज क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति कृषि आधारित मौसमी अनाजों वह नगदी फसलों इत्यादि का वर्णन किया गया है इस लोक जैव विविधता पंजी का   निर्माण प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर पवन कुमार पटेल ( उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया) एवं सहायक प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर मुकेश विश्वकर्मा जी( उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय ज्योतिबा बाई फुले विद्यालय दमोह) व   बिजेश हरियाले( तकनीकी विशेषज्ञ  जैव विविधता बोर्ड भोपाल) द्वारा वर्षभर पथरिया क्षेत्र के सतत अध्ययन उपरांत किया गया है  प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर पवन कुमार पटेल ने बताया कि * लोक जैव विविधता  पंजी * निर्माण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न पौधों व जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों का पंजीयन कर उनका  संरक्षण सुनिश्चित करना है पथरिया विकासखंड दमोह जिले के धनी जैव विविधता क्षेत्र में से एक है यहां पर मनसा देवी पहाड़ी सिद्ध पहाड़ी वह अन्य पहाड़ियों की श्रृंखला है जो की अनेक प्रकार की वनस्पतियों  औषधीय  पौधों जंगली जीवों वह पक्षियों की अनेक जातियों का आवास स्थान है यहां  अनेक तीर्थ स्थल भी है जिनमें मां मनसा देवी मंदिर मां गायत्री शक्तिपीठ धाम श्री सिद्ध बाबा की गुफा श्री पशुपतिनाथ जी का मंदिर श्री गणेश जी का मंदिर अत्यंत प्राचीन श्री पंढरीनाथ जी  आदि प्रमुख है यह क्षेत्र प्रदेश भर में सब्जी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है इसके साथ ही अनाजों में गेहूं मक्का धान सोयाबीन उड़द मूंग अरहर अलसी का भी उत्पादन  होता है यहां की पहाड़ियों में हिरण खरगोश गजेली शाही तो सिंह जैसे जीव मिलते हैं यहां पर पक्षियों की लगभग 115 प्रजातियां मिलती है चीन में सामान्य प्रजातियों के साथ-साथ मोर धन चोरी दूधराज खंजन राम गंगोरा चकोतरा आदि पक्षी भी है

 लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के दौरान  के प्राचार्य श्री के पी बिदोल्या 

 जैव विविधता प्रबंधन समिति वन विभाग मत्स्य विभाग  के साथ सभी अन्य विभागों व विभिन्न गांव के कृषकों एवं मार्गदर्शकों का सहयोग सराहनीय रहा

संवाददाता : शिव प्रताप राठौर

Post a Comment

0 Comments