Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

म.प्र. सहकारिता कर्मचारी संघ की चेतावनी -जब तक मांगे पूरी नहीं होगी ,आंदोलन जारी रहेगा।

 

म.प्र. सहकारिता कर्मचारी संघ की चेतावनी -जब तक मांगे पूरी नहीं होगी ,आंदोलन जारी रहेगा।




मध्यप्रदेश सहकारिता कर्मचारी संघ के पैक्स कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।कलेक्टर कार्यालय कटनी के सामने पंडाल लगाकर जबलपुर एवं कटनी के कर्मचारी संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे है।

सहकारिता संघ के पैक्स कर्मचारियों की सरकार से प्रमुख मांगे हैं, कि वेतन विसंगतियों को दूर कर शासकीय कर्मचारियों के समान वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाए तथा नियमितिकरण किया जाय।

सहकारिता संघ जबलपुर के जिलाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा मांगो के निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया था परंतु आज दिनांक तक मांगे पूरी नहीं की गई।

बातचीत के दौरान हैरानी की बात यह भी सामने आई कि शासन द्वारा आज तक यह भी निर्धारित नहीं हो पाया है कि सहकारिता संघ के पैक्स कर्मचारी किस विभाग के है और किस श्रेणी के कर्मचारी है ? पैक्स कर्मचारी सहकारी समितियों के आधीन लगभग 25 वर्ष से कार्य कर रहे हैं एवं कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में खासकर ग्रामीण इलाको में खाद्यान्न उपलब्ध कराने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है परंतु इसके बावजूद भी न तो सहकारिता समिति इनको अपना कर्मचारी मानती है और न तो मध्यप्रदेश शासन का सहकारिता विभाग इन्हे अपना कर्मचारी मानता है। पैक्स कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि समिति और विभाग मिलकर हमे गोल गोल घुमा रहे है और गुमराह कर रहे है।

साथ ही संघ द्वारा चेतावनी जारी कर कहा गया की जब तक हमारी संपूर्ण मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।

संवाददाता:शशिकांत विश्वकर्मा


                                


                                     

Post a Comment

0 Comments